आँगनबाङी सहायिका पद की आवेदिका ने मुखिया से की शिकायत

इसुआपुर ( सारण ) : इसुआपुर प्रखंड की डटरापुरसौली पंचायत के वार्ड संख्या-05 के आँगनबाङी सहायिका पद की आवेदिका निर्मला कुमारी व नीरज कुमारी ने डटरापुरसौली पंचायत के मुखिया सरोज गिरी उर्फ संगम बाबा से आँगनबाङी सहायिका की बहाली में अनियमितता शिकायत की है । वहीं दोनों आवेदिकाओं ने अपने आवेदन में लिखा है की डटरापुरसौली के वार्ड संख्या-05 में आँगनबाङी सहायिका पद के लिये हुये आम सभा में नियम को दरकिनार कर व औपबंधिक मेधा सूची के मेरिट में आये सबसे अधिकतम अंक वाली क्रम संख्या-01.नीरज कुमारी व क्रम संख्या-02. निर्मला कुमारी का चयन नही करके सबसे कम अंक वाली क्रम संख्या-03 ललिता कुमारी का चयन कर चयन पत्र दे दिया गया है ।

जिसकी जाँच कर नियोजन को रद्द करने की कारवाई करने की माँग की है ।