जुआ खेल रहे लोगों कें पास से 32 बोतल अंग्रेजी शराब और 1 लाख 38 हजार रूपये बरामद, नौ लोग गिरफ़्तार

परसा-गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पचलख गांव के बगीचे में जुआ खेल रहे नौ जुआरी को 32 बोतल अंग्रेजी शराब और 1 लाख 38 हजार रूपये के साथ गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस ने छापेमारी कर स्थल से जुआरी के पास से नगद एक लाख 38 हजार रुपये की बरामद किया।जबकि दो जुआरी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।गिरफ्तार जुआरी परसा शंकरडीह निवासी रौशन खलीफा भेल्दी थाना क्षेत्र के मलाही निवासी भुनेश्वर सिंह कोरेया निवासी छोटे लाल सिंह सवारथ भगत सोनहो भाथा निवासी सत्येंद्र तिवारी पचलख निवासी अरविंद कुमार कटसा निवासी लक्ष्मन साह और अमनौर थाना क्षेत्र के लच्छीकेतुका निवासी मुन्ना कुमार सिंह शामिल है।थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नौ जुआड़ी को जेल भेज दिया गया है।जुआरियो के पास से 32 बोतल अंग्रेजी शराब 180 एम एल व चार सेट ताश की बरामदगी की गई है।वही फरार हुए दो जुआड़ी पचलख निवासी अनिल सिंह व अमित सिंह की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है।