करंट लगने से महिला की मौत,परिजनों से मिले विधायक

✍️धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) : प्रखंड के चंचलिया गाँव में विधुत करंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी है।मृतिका समसुल उर्फ तूफानी मिया की पत्नी अनाबू खातून है।ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात्री लगभग 10 बजे महिला उठकर घर के आँगन में आई तब तक उसके विधुत बोर्ड के समीप पोल से जुड़ा हुआ तार टूट कर गिरा था जिसके चपेट में महिला आ गयी।जिससे उसकी मौत हो गयी।मृतिका का पति बंगलौर में राजमिस्त्री का काम करता है।जो घटना के दिन ही परदेश से अपने घर लौटा था।और सुबह ही उसे अपनी पत्नी को दफनाना पड़ा।इस दुर्भाग्य पूर्ण दृश्य से पूरा गाँव मे मातमी सन्नटा छाया हुआ है।और परिजन शोक में डूबे हुए है।मृतिका को तीन पुत्री और दो पुत्र है।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टन कराने से इनकार कर दिया और घटना को होनी समझकर अपने रीति-रिवाज के अनुसार शव को सुपुर्दे खाक किया गया।घटना की सूचना पाकर स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय पीड़ित के घर पहुँचे और परिजनों को सांत्वना दिया।