गड़खा। गड़खा बाजार के रेवा रोड पुल के बगल गंडकी नदी के किनारे शौच करने गए, एक व्यक्ती की अचानक मौत हो गई। मृतक का पहचान गड़खा फुर्सतपुर गाँव के 30 वर्षीय रामनाथ राम के रूप पहचान की गई। हालांकि कुछ लोगो का कहना था की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मौत की सुचना मिलते ही काफी संख्या मे लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर गड़खा पहुंच शव को अपने कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मृतक के घर पर जैसे ही मौत की सुचना मिली।परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। घर व गाँव वालो ने बताया की रामनाथ का परिवार बेहद ही गरीब है। वह ही एक कमाऊ सदस्य था। बजार मे ही मजदुरी कर घर परिवार चलाता था।




Recent Comments