राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ की तरफ से पत्रकारो को सुरक्षा प्रदान किए जाने,पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग
मुख्यमंत्री के नाम जिला कलैक्टर को दिया गया ज्ञापन
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 15 मई सोमवार , जयपुर के वैशाली नगर इलाके मे निजी अस्पताल ग्लोबल हार्ट हास्पीटल मे कवरेज करने गई एक चैनल की रिपोर्टर छवि अवस्थी एवं कैमरामेन संजय राजपूत को अस्पताल संचालक व कर्मचारियों एंव सहयोगियो द्वारा मारपीट किये जाने , कैमरा छीनने व अभद्र व्यवहार किये जाने की श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से भरतपुर के सभी पत्रकारो ने निंदा की और वैशाली नगर थाने मे मामला दर्ज होने के मामले मे आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर इस मामले के कार्यवाही के साथ साथ पत्रकारों के लिए राजस्थान सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए और पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया करवाये । और पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों की निश्पक्ष जांच स्पेशल उच्चाधिकारीयो द्धारा करवाई जाने की मांग की । आये दिन पत्रकारों के साथ मारपीट एंव झूठे प्रकरण दर्ज किये जा रहे हैं और कवरेज के दौरान पत्रकारों को सुरक्षा नही मिलने से पत्रकारों को काफी परेशानीयां उठानी पडती हैं जिससे पत्रकारों पर ज्यादती के मामले बढने लगे हैं । देश मे आज भी पत्रकार सुरक्षा कानून से वंचित हैं इसलिए पत्रकार सुरक्षा कानून अतिशीघ् लागू किया जावे ।
भरतपुर के जिला कलैक्टर कार्यालय मे उपस्थिति होकर राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, svmचैनल के संपादक सोमेन्द्र गोपालिया , दैनिक भास्कर के संवाददाता आदर्श मधुकर, etv संवाददाता शिवकुमार वशिष्ठ, zee news संवाददाता मनोज शर्मा, दिनेश च़द्र गुप्ता, अजय कुमार सेडवाल, चन्द्रपाल सिंह, मनोज कुमार, धर्म चंद सैनी, रिंकू आलिजा और राकेश सिंह फौजदार सहित सभी पत्रकार उपस्थित हुए और पत्रकार सुरक्षा कानून की म़ाग की । साथ ही आरोपियो को अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की अगर शीघ्र गिरफ्तारी नही हुई तो राजस्थान सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जावेगा ।




Recent Comments