तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव एक वार्ड सदस्य उम्मीदवार के पुत्र के साथ मारपीट व गाली गलौज कर सोने की सिकड़ी छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मुरलीपुर गांव निवासी रौशन कुमार ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि मेरी मां वार्ड का चुनाव लड़ने वाली है। जिसको लेकर संध्या समय गांव में चुनाव को लेकर बात करके आ रहा था। उसी समय जगलाल सहनी, विनोद सहनी, विवेक सहनी, आये और बोले की कहां घूम रहा हैं। मैं बोला कि चुनाव आने वाला है और मेरी मां वार्ड का चुनाव लड़ने वाली है। इसी बात पर विनोद सहनी बोले कि तुम जानते नहीं हो कि मेरी मां वार्ड सदस्य है और उनके खिलाफ में तुम्हारी मां चुनाव लड़ेगी। तो मैं बोला कि कोई व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। इसी बात पर वे लोग गाली-गलौज और हाथापाई करने लगे। इसी क्रम में गले से सोने की सिकड़ी झपट लिये तथा पॉकेट से नव सौ रुपये निकाल लिये। हल्ला होने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए सभी लोग फरार हो गये। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।