दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। गौरा थाना के नरहरपुर निवासी एक युवक का शव शुक्रवार को गांव के एक टोला तरियानी से बरामद किया गया था। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई के बयां पर कांड संख्या दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक चुन्नी महतों का पुत्र 50 वर्षीय कमलेश महतों बताया गया। शव मिलने की खबर जल्दी ही चारों तरफ फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही गौरा पुलिस की मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई नगदी महतो के बयां पर पुलिस ने नरहर पर टोला तरियानी गांव के उमेश मांझी और रमेश मांझी दोनों पिता पूजन मांझी को आरोपित किया है। जिसमे धारदार हथियार और ईंट पत्थर से मारकर हत्या के आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले में आग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।
__




Recent Comments