मढ़ौरा। शनिवार को गौरा ओपी क्षेत्र के सलीमापुर में एक अज्ञात का शव बरामद हुआ, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि शव सलीमापुर पोखर के समीप फेंका मिला, मृतक 50 वर्ष के उम्र के आसपास का प्रतीत हो रहा था। जिसको ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया। शव काफी जीर्ण हालत में सड़ा हुआ था, जिससे बदबू आती थी। लोग आशंका जता रहे थे कि हो सकता हैं कि किसी विक्षिप्त की लाश हो अथवा किसी अन्यत्र से लाकर वहां फेंका गया हो।




Recent Comments