बेतिया – नरकटियागंज:- अनुमंडल अस्पताल में एसडीएम द्वारा किया औचक निरीक्षण

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार:–
नरकटियागंज :-नरकटियागंज में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम चन्दन चौहान का अनुमंडलीय अस्पताल में औचक निरीक्षण किया गया।प्रसव विभाग में जब मरीजों का हाल जाना तो मरीजो को नास्ता खाना उपलब्ध नही कराया गया था।दवाइयां मरीजों को उपलब्ध नही करायी जा रही है।प्रसव कक्ष के सामने गुटखा खा कर यत्र-तत्र थूके हुए थे।मरीज फर्श पर बैठने को विवश थे।बाथरूम बन्द पड़ा था।मरीजो के लिए टूटे हुए बेड उपलब्ध कराए गए थे। दूसरी तरफ एक कमरे में नए बेड देखा गया। जहा प्रभारी द्वारा ताले बंद कर रखा गया था। और ओपीडी में मरीज दो घंटे तक डॉक्टर का इन्तेजार करते रहे।जबकि डॉक्टर नदारद दिखे।सूत्रों के द्वारा बताया गया कि जनरेटर अधिकांशतः बन्द रहता है।एसडीएम ने जनरेटर भी का लौगबूक का निरीक्षण किया।अस्पताल में रेडियोलॉजी का कोई सुविधा उपलब्ध नही है।




Recent Comments