ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष बने आनन्द, चिकित्सकों ने दी बधाई

दैनिक खोज खबर, छपरा: ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति की सारण जिला कमिटी की बैठक शनिवार को शहर स्थित जनक यादव पुस्तकालय में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह सारण प्रमंडल प्रभारी डॉ अशोक सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष कमाल पासा के देख रेख में सम्पन्न हुई । बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सको के हक और अधिकार की लड़ाई पूरे प्रदेश में ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति लड़ रही है तथा ग्रामीण चिकित्सको के अधिकार को दिलाये बिना हम चुप बैठने वाले नही है। प्रदेश उपाध्यक्ष कमाल पासा ने कहा कि आप सभी ग्रामीण चिकित्सक एक जुट होकर जिले में ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति को मजबूत कीजिये तथा आपकी आवाज को हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुचाने की भरपूर कोशिश कर रहे है। बैठक के उपरांत संगठन की नई जिला कमिटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से वर्तमान जिला सचिव डॉ आनन्द कुमार तिवारी को जिला अध्यक्ष चुना गया तथा डॉ विनय कुमार शर्मा को जिला सचिव चुना गया। डॉ मदन तिवारी को प्रवक्ता सह जिला मीडिया प्रभारी चुना गया । नए जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर डॉ आनन्द तिवारी ने कहा कि मैं उन सभी ग्रामीण चिकित्सको तथा संगठन के पदाधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हु जिन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौपने का निर्णय लिया मैं यह वचन देता हूं कि सारण जिले के ग्रामीण चिकित्सको की मान सम्मान को कभी कम नही होने दूंगा। इनकी हक व मान सम्मान की रक्षा हर वक़्त करने करूंगा। इस मौके पर जिले के अलग अलग प्रखंडो से आये सैकड़ो चिकित्सको ने भाग लिया । श्री तिवारी के नए जिलाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देने वालो में मांझी प्रखंड अध्यक्ष डॉ शशि कुमार सुमन, एकमा प्रखंड अध्यक्ष डॉ मनोज मिस्त्री, लहलादपुर प्रखंड अध्यक्ष डॉ सन्तोष गुप्ता, सोनपुर प्रखंड सचिव डॉ लोकनाथ, चंद्रमणी परसा के डा लालसाहेब राय, डॉ अशोक पांडेय, डॉ गब्बर बाबा, डॉ प्रेम जी, डॉ अमरजीत प्रसाद, डॉ जुल्फिकार अली आदि शामिल हैं।