
परसा(सारण)-एनआरसी और सीएए के खिलाफ में परसा दरियापुर सीपीआईएम के लोकल कमिटी द्वारा जिला कमिटी सदस्य राजाराम शास्त्री के नेतृत्व में परसा बाजार में मानव शृंखला बनाया गया।परसा दरोगा राय चौक से हाई स्कूल चौक तक मानव शृंखला बना कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया गया।मानव शृंखला के कतार में खड़े लोगो ने पीएम मोदी हिटलरशाही नही चलेगी सीएए एनआरसी वापस लो जैसी नारेबाजी किया।मानव शृंखला के उपरांत मध्य विद्यालय परसा में भोला सिंह की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया।सभा को प्रो बिमल प्रसाद गायत्री देवी राजा राम शास्त्री विनोद कुमार वीरेंद्र सिंह राम प्रताप ठाकुर ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार से एनआरसी और सीएए वापस लेने की मांग किया।कार्यक्रम में प्रभु राय मो कलाम शम्भू चौहान राम प्रवेश राय सुभाष मांझी गौतम राम शयम सुन्दर राय गौतम राम महानंद राम आदि शामिल थे।




Recent Comments