
द्विदलीय चैता का शानदार मुकाबला आयोजित, झूमे श्रोता
मांझी (सारण)। रविवार की रात प्रखंड के ताजपुर ठाकुर बाड़ी मंदिर परिसर में द्विदलीय चैता का शानदार मुकाबला आयोजित किया गया। युपी के बलिया से पधारे गायक सुरेंद्र सिंह ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। ततपश्चात बक्सर से पधारे ब्यास तारकेश्वर ठाकुर ने वंदना का जवाब वंदना से प्रस्तुत किया। संगीत प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुखिया सुरेंद्र कुमार सिंह तथा पूर्व उप प्रमुख राम कृष्ण सिंह ने किया। नेता द्वय ने गायक कलाकारों तथा गणमान्य अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में संगीत मुकाबले का आध्यात्मिक सामाजिक तथा सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह को विधायक प्रतिनिधि साधु दुबे उमेश सिंह।शिक्षक। राजदेव सिंह मनोज सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन प्रो जनार्दन सिंह ने किया। इससे पहले मंदिर परिसर में चौबीस घण्टे का अखण्ड अष्टयाम सम्पन्न हुआ।




Recent Comments