मढ़ौरा । 
बिहार विधानसभा के दूसरे दौर के अंतिम अंतिम दौर में मढ़ौरा के रामपुर में लोजपा की तरफ से सांसद सूरजभान सिंह पहुंचे । रामपुर उच्च विद्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि चिराग के बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के अभियान से ही नया बिहार बनेगा। इसी अभियान से बिहार तरक्की करेगा । कहा कि लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं । वह बिहार के बच्चों को बिहार में ही कोटा की शिक्षा देना चाहते हैं । चिराग के बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट में नौजवानों का रोजगार, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाढ़ सुखाड़ सभी का समाधान निहित है । अप्रत्यक्ष रूप से नीतीश कुमार पर हमला करते हुए लोगों से पूछा कि गांव में दारू मिलता है या नहीं, जब लोगों ने जवाब में कहा कि मिलता है लेकिन नकली मिलता है । इस पर सवाल उठाते हुए कहा जिस शराब भी बंद नहीं हुआ और नकली शराब से लोग अपना स्वास्थ्य भी खराब कर रहे हैं ‌ बिहार के विकास का यही ढांचा नीतीश कुमार ने सामने सामने रखा है । लोगों से बंगला छाप पर वोट देकर बिहार को चिराग की रोशनी से रोशन करने की मांग करते हुये लोजपा अभ्यर्थी विनय सिंह को जिताने की मांग की । इस दौरान मरहौरा से टिकट कटने से मायूस ब्रह्मर्षि समाज के अभय सिंह को भी दिलाशा दिया । कहा कि यह समय व्यक्तिगत तकलीफ को छोड़कर बड़े स्तर पर सोच रखने की है । वे मढ़ौरा लोजपा अभ्यर्थी विनय कुमार सिंह का सारथी बन जाए और मढ़ौरा में लोजपा को जीत दिलाकर बिहार में चिराग के सपनों को पूरा करने में सहयोगी बने । लोजपा अभ्यर्थी विनय कुमार सिंह ने कहा कि मढ़ौरा को परिवर्तन की बेहद जरुरत है । परिवर्तन से ही मढ़ौरा का सही विकास होगा । विनय सिंह ने मढ़ौरा का इतिहास और गौरव वापस लौटाने, मढ़ौरा में उधोग धंधे लगाने, शिक्षा स्वास्थ में सुधार लाने के लिये लोजपा को वोट देने की अपील की । विनय कुमार सिंह लोगों को भरोसा दिलाया कि वे लोगों के विश्वास पर खड़ा उतरेगे इसका विश्वास दिलाया । कार्यक्रम की अधिक अध्यक्षता लोजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ने किया इस दौरान सतीश सिंह जिला युवा अध्यक्ष पूर्णेन्दु सिंह अभय सिंह व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजन कुमार गुप्ता प्रशांत सिंह दिनेश सिंह सत्येंद्र सिंह हरेंद्र सिंह मनिंदर सिंह कौशल सिंह विनय प्रताप गामा सिंह विजय सिंह सहित अन्य लोगों ने भी समारोह को संबोधित किया । 

तय समय से धंटा भर पहले पहुंचे सासंद 

लोजपा के कार्यक्रम में तब अजीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब तय समय से एक धंटा पहले ही आसमान में हेलिकॉप्टर दिखने लगा । लोग हेलिकॉप्टर देखकर जल्दी जल्दी में समारोह स्थल पर पहुंचना शुरू किये । सासंद सुरजभान सिंह जब बोलना शुरु किये तब तक भीड़ से मैदान भर चुका था ।