वायुमंडल संतुलन के लिए वृक्षारोपण का ले संकल्प -गोविन्द जी महाराज

पानापुर(सारण)सोमवार को प्रखंड के बक़वा शिव मंदिर के प्रांगण में संगीतमय भागवत कथा एवम् योग शिविर के समापन हवन, यज्ञ एवम् भंडारे के साथ हुआ ।समापन के पश्चात गोविंद जी महाराज ने अपने अनुयाइयों सहित वायुमण्डल की रक्षा हेतु बक़वा गाव के विभिन्न स्थलों पर भगवान श्री कृष्ण का प्रिय वृक्ष कदम्ब का वृक्षारोपण किया ।गोविंद जी महाराज ने सबसे पहले बक़वा गाव के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बकवाॅ ,सरस्वती शिशु मन्दिर आदि स्थानों में वृक्षारोपण किया ।वृक्षारोपण के बाद गोविंद जी महाराज ने कहा कि एक वृक्ष एक पुत्र के समान है ।वर्तमान समय मे वायुमण्डल को संतुलित रखने हेतु वृक्षों की अति आवश्यकता है। इसलिये प्रत्येक आदमी अपनी और अपनी सृष्टि की सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण करे ।आज धरती पर प्रत्येक वर्ष तापमान बढ़ते जा रहा है और वर्षा की कमी होती जा रही है। तथा धरती का जलस्तर नीचे भागते जा रहा है जो हम सबके लिये चिंता का विषय है।आने वाले समय मे सम्पूर्ण प्राणियों के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी न मिलने से सभी जीवों के लिए भयावह स्तिथि बनती जा रही है।इससे बचने का सरल उपाय है वृक्षारोपण ।अतः वृक्ष लगाए सृष्टि बचाये,वृक्ष लगाए अपना जीवन बचाये, वृक्ष लगाए प्रदूषण भगाए । महाराज जी ने उपस्थित भक्तो को संकल्प करवाया की इस वर्ष वर्षा के समय गाँव के नदी, तलाब और सड़कों के किनारे सभी लोग वृक्षारोपण करे जिससे अपना जीवन प्रदूषण और जल संकट से बचाया जाए । क्योंकि वृक्ष ही जीवन है अतः वृक्षो की सुरक्षा अपने पुत्र के समान करे ।इस अवसर पर दयानन्द सिंह ,अरुण कुशवाहा, नीलू कुमार ,चंदन सिंह,भोली पासवान तथा ग्रामीण लड़के लड़कियों ने भाग लिया।