परवेज अख्तर/सिवान;

बैकुण्ठपुर(गोपालगंज):- प्रखंड क्षेत्र के दो सौ बच्चे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल हुए हैं। जिसमें दिघवा दुबौली विवेकानंद विद्या स्थली के करीब एक सौ बच्चों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल होकर अपना प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वही राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेरहापुर सिरसा में भी आयोजित इस परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां भी स्कूल के कक्षा सात एवं आठ के तकरीबन 50 छात्र-छात्राओं ने शनिवार को उक्त  संस्कृति सुगंध की परीक्षा में शामिल हुए। जबकि यूएसएस बनौरा के भी 50 बच्चों ने परीक्षा दी है। बिना किसी सरकारी सहायता के देव संस्कृति विश्वविद्यालय वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित इस परीक्षा का संचालन मिशन के प्रखंड संयोजक बीरेंद्र प्रसाद की देखरेख में आयोजित की गई। केंद्राधीक्षक प्राचार्य निभा सिन्हा, अशोक सिंह, स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार ने बच्चों को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल होने पर बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया। मौके पर स्कूल के शिक्षक ज्योति भूषण सिंह, कृष्ण कुमार, प्रियंका कुमारी, नीतू कुमारी एवं रामावती कुमारी आदि की भूमिका रही।