भगवा झंडा से पटा शहर, जय श्री राम के गूंज से भक्तिमय हुआ माहौल

गजेबाजे एवं मनमोहक झांकियो से सजा शोभायात्रा गढ़देवी मंदिर पहुंच हुआ संपन्न

/

मढ़ौरा (सारण)। गुरुवार को मढ़ौरा में रामनवमी पर्व को लेकर पूरे दिन धूम-धाम रही। लोगों ने रामजनमोत्सव पर मनाएं जानें वाला पर्व रामनवमी उल्लास पूर्वक मनाया। प्रखंड व नगर क्षेत्र के असोइयां वार्ड संख्या 03 से, शिल्हौरी से, पुरानी बाजार से एवं नौतन पंचायत, हुस्सेपुर व अन्य गांवों से भी शोभायात्रा भ्रमण कर प्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर पहुंची। शोभायत्रा में शामिल लोगों ने जय श्री राम के नारे से शहर गुंजायमान तथा भक्तिमय हुआ। शोभा यात्रा में शमिल विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली गई, जो आकषर्ण का केन्द्र के रुप में दिखा। तपती गर्मी में लोगों के लिए कई जगहों पर शीतल पेय जल की व्यव्स्था थी। वहीं प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्र सम्पन्न कराने के लिए दंडाधिकारी एवम पुलिस बल की तैनाती किए गए थे। दोपहर दो बजे तक सभी शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शोभायात्रा में विशिष्ठ अतिथियों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, नगर भाजपा के अध्यक्ष मिठू महतो समेत शशी कुमार भारती,अम्बुज बाबा, ब्रज किशोर सिंह,संजय सिंह,विजय शर्मा, महावीर सिंह ,प्रमोद गुप्ता, मिथलेश सिंह,अरबिंद सिंह, मून्ना सिंह,लक्ष्मी सिंह,टिंकू सिंह,रांधीर सिंह,बिपिन्ं शर्मा,हरेन्दर सिंह,विक्की गुप्ता,विवेक गुप्ता, राहुल गुप्ता, रविंद्र कुमार बिहारी, रवि गुप्ता, बलबीर सिंह, अनील शर्मा , धनजय राय, अंगद कुमार भक्त, राजीव कुमार यादव, रोहित गुप्ता व अन्य सैकड़ो लोग शामिल हुए।