दो पक्षों के मारपीट मे महिला सहित तीन घायल

✍ परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : सिसवन थाना क्षेत्र के किशुनबारी गांव में मंगलवार की रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर हुई मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में शांति कुंवर, अवधेश शर्मा एवं अमृत शर्मा शामिल हैं। घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।