संसदीय सचिव गोविन्दराम मेघवाल का आज पुतला जला कर किया आक्रोश प्रकट
भैरु सिंह राजपुरोहित
बीकानेर 23 अप्रैल। पूर्व संसदीय सचिव गोविन्दराम मेघवाल द्वारा हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर हिन्दूवादी लोगों में आक्रोश और भयंकर रोष कम होने का नाम नहीं ले रहा ।
    गोविन्द मेघवाल के विरूद्ध विभिन्न पुलिस थानो में सात मुकदमे दर्ज हो चुके है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक कुछ भी नहीं हुआ है। पुलिस ने अलग-अलग परिवादों पर बीछवाल, नयाशहर, छत्तरगढ़, सदर, जयनारायण व्यास कॉलोनी, नोखा, देशनोक पुलिस थाने में गोविंद मेघवाल के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए है।
   सात मुकदमे दर्ज होने के बाद भी गोविन्दराम मेघवाल की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में हिन्दूवादी लोगों ने गोविन्दराम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी पुतले की शव यात्रा निकाली और बाद में उरमूल चौराहे के पर उक्त पुतले को फूंक दिया। प्रदर्शन में हिन्दूवादी नेता दुर्गासिंह,महेश राजपुरोहित, दिनेश ओझा, सुरेश राव, बली व्यास, सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित सहित अनेक हिंदूवादी कार्यकर्ता  शामिल हुए ।
वही दूसरी और गोविन्द राम मेघवाल ने एक बयान देकर कहा कि यह सब राजनितिक षड्यंत्र है और मुझे बदनाम किया जा रहा है जो वीडियो वायरल हुआ हे उसे तोड़ मरोड़ वायरल किया गया है और मुझे राजनीती का शिकार बनाया जा रहा है ।