मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के महावीर चौक के पास तिवारी ऑटो स्पेयर्स पार्ट्स की दुकान के आगे गराज में मरम्मत के लिए लगी दो ऑटो के तीन टायर रिग के साथ चोरी की घटना सामने आई है। मामलेे में तिवारी ऑटो स्पेयर्स पार्ट्स के प्रोपराइटर गुड्डू कुमार तिवारी ने बताया कि वे प्रतिदिन की भांति मंगलवार की शाम में दुकान बंद कर घर चले गए। दुकान के आगे गराज में मरम्मत के लिए दो ऑटो लगी थी बुधवार की सुबह जब दुकान खोला तो देखा कि मरम्मत के लिए खड़ी ऑटो का टायर रिग सहित खोल लिया गया है। ऑटो के टूल डिक्की में रखे रिंच भी चोरी कर ली गई है। चोरी की गई सामानों की कीमत बारह हजार के करीब बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामलेे में जांच-पड़ताल किया।