सारण/तरैया

प्रखंड के माधोपुर पंचायत के हसनपुर बनिया गांव में चैत नवमी व दसमी को लगने वाला दो दिवसीय घोड़ा लुटावन पुत्र पावन मेला सम्पन्न हो गया।कोरोना महामारी को लेकर विशेष हवन पूजा का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया।दो दिवसीय मेले में छपरा,सिवान, गोपालगंज व मुजफ्फरपुर जिले के श्रद्धालुओ की भीड़ लगती थी।लेकिन कोरोना महामारी को लेकर इसबार ग्रामीणों के अलावे दूसरे जिले के लोग मेले में नही पहुँचे।मान्यता है कि इस मेले में निसंतान दम्पति आकर पुत्र व अन्य मनोकामना के लिए एक घोड़ा लूटते है।लुटे हुए घोड़ा को लाल कपड़ा में बांध कर रख देते है।जिस श्रद्धालु की मनोकामना पूर्ण होती है।वैसे श्रद्धालु अगले वर्ष चैत नवमी व दसमी को लुटे हुए घोड़ा का जोड़ा लगाकर चढ़ाते है।एवं पूजा अर्चना करते है।इसलिए मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुँचते है।