सारण/तरैया
तरैया रेफरल अस्पताल व शिविरों में गुरुवार को 189 लोगों का कोरोना जांच की गई।जिसमें 21 लोगों का जांच रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव आया है।रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबन्धक नवाब अख्तर गिलानी ने बताया कि रेफरल अस्पताल व शिविरों में 189 लोगों की रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से जांच किया गया।जिसमें बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक में 03, पोखरेड़ा में 06,रसीदपुर में 01,पचभिण्डा में 01,आकूचक में 02,माधोपुर बड़ा में 01, बेलहरी में 01,गलिमपुर में 01, शाहनवाजपुर में 02,डुमरी में 01,गवन्द्री में 01 सहित कुल 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले है।जिन्हें होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है।अब तक प्रखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 113 हो गई है।




Recent Comments