
दैनिक खोज खबर/जलालपुर (सारण)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद एवं जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार बुधवार को सारण जिले के जलालपुर प्रखंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्वी धून के सम्राट,साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित महेंद्र मिश्र के स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महेंद्र मिश्र के राष्ट्रप्रेम, लोकसंस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की रिहाई की मांग भी जोर-शोर से उठाई। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में अपनी भावनाओं से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया।
मौके पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, मांझी विधायक रणधीर सिंह,जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता संजय झा, शिक्षक नेता समरेन्द्र बहादुर सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली।




Recent Comments