काम करवाने के बहाने राजमिस्त्री को ले जाकर किया हत्या
जंदाहा(वैशाली) : थाना क्षेत्र के बाजीतपुर मलाही गांव से राजमिस्त्री को मजदूरी कराने के वासते एक व्यक्ति को पटना ले जाकर वहां उसकी हत्या कर लाश को सड़क पर फेंक दिया इस संबंध में कोर्ट में दायर परिवाद में मृतक की पत्नी लाल मुनी देवी द्वारा अपने बयान में बताया है कि उनके पति राजमिस्त्री का काम करते थे इसी बीच उनके ग्रामीण गणेश पासवान एवं पनापुर बटेश्वर नाथ गांव निवासी शिवधारी सिंह 20 जुलाई 2018 को उनके घर पर आकर उनके पति से कहा कि हमारे साथ पटना चलिए मेरे ठेकेदारी में काम करना वहां हम 500रू दिहाड़ी देंगे उनके बात पर भरोसा कर उनका पति उसके उसके साथ काम करने पटना गया मगर शाम तक वापस घर नहीं आया तो वह गणेश पासवान से पति के विषय में पूछा तो उसने बताया कि वह घर कल जाएगा कल होकर भी वह घर नहीं आया तो वह अपने ग्रामीण जोगेश्वर पंडित के साथ पति की खोजबीन करने पटना गई जहां मालूम हुआ कि परिवादिनी के पति का श व एनएमसीएच के पोस्टमार्टम रूम में पड़ा हुआ है इसके बाद वह अपने पुत्र दीनदयाल पंडित एवं एक ग्रामीण के साथ एनएमसीएच पहुंचा जहां उसके पति का पोस्टमार्टम रूम मे शव पड़ा हुआ था जिसे उठाकर घर लाकर उसका दाह संस्कार कर दिया इसके बाद जब वह अभियुक्त गणेश पासवान एवं शिवधारी सिंह अपने पति की हत्या के संबंध में पूछने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दिया उनके जवाब से उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके पति की हत्या दोनों ने मिलकर कर दिया एवं लाश को सड़क पर फेंक दिया इस संबंध में स्थानीय थाना को आवेदन देकर कार्रवाई करने की आग्रह किया गया मगर थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई इस बीच इसकी जानकारी दोनों अभियुक्तों को हुई इसके बाद दोनों अभियुक्त इस मामला को स्थानीय स्तर पर पंचायत के माध्यम से समाधान करने का आश्वासन दिया इसको लेकर पंचायत में स्टांप पेपर पर पंचों ने एक लाख रुपया क्षतिपूर्ति दिए जाने का करार किया गया मगर अब तक रुपया देने के लिए टालमटोल करने लगा इस संबंध में कोर्ट परिवाद के आधार पर दोनों को अभियुक्त बनाते हुए थाना कांड संख्या 29 /2019 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उचित कार्रवाई किया जा रहा है।




Recent Comments