दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के दोनोंवार गांव में शुक्रवार की देर रात मनोरमा देवी उम्र 26 वर्ष पति सतीश राम पिता सिकंदर राम व ससुराल वालों के द्वारा दहेज में बाइक व पचास हजार रूपए नहीं मिलने के कारण उसकी हत्या कर दी गई है। मृत महिला के पिता के सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया वही मृत महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मृत महिला के पिता को शव के दाह संस्कार के लिए सौप दिया है। घटना के बाबत मृत महिला के पिता लौरिया थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी मदन राम ने अपने पुत्री के ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों पर आरोप लगाते हुए स्थानीय शनिचरी थाना में आवेदन देकर दामाद सतीश राम, ससुर सिकंदर राम, सास धनराजजी देवी, ननद पावदारी कुमारी वह मनोज राम पर दहेज में बाइक और पचास हजार रूपए को लेकर शादी के बाद से ही उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। गरीबी के कारण बाइक व पचास हजार रूपए नहीं दिया जा सका जिससे नाराज मृत पुत्री के ससुराल वालों ने उसकी बेटी को जान से मारने की घटना को अंजाम दिया है । इधर ग्रामीणों का माने तो मृत महिला अपने परिवार वालों के परिवारिक कल्ह के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है। जिसे बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।




Recent Comments