सारण/ तरैया
थाना क्षेत्र के तरैया बाजार स्थित एसबीआई बैंक के पीछे एक पलानी से पुलिस ने देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार शराब के धंधेबाज तरैया गांव निवासी प्रभात मांझी बताया जाता है।जिसको लेकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज किया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर गेहूं के खेत में बने पलानी में छापेमारी किया गया।पलानी में प्रभात मांझी पॉलीथिन में 50 ग्राम की मात्रा में 40 पैकेट देशी शराब पैक करके रखा हुआ था।पुलिस ने प्रभात मांझी को दो लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर थाने लायी।पुलिस ने शराब के धंधेबाज प्रभात मांझी को शुक्रवार को छपरा जेल भेज दिया।




Recent Comments