सारण :चोर चोर का हल्ला कर पुलिस को खदेड़ा, एफआईआर ———————————————————-#वारन्टी को गिरफ्तार करने गयी दी पुलिस
#देवेंद्र कुमार सिंह
रसूलपुर -स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलपुर टोले केदार परसा गाँव में वारन्टी को गिरफ्तार करने गयी रसूलपुर थाना पूलिस को लोगों ने चोर चोर का हल्ला कर खदेड़ दिया व गिरफ्तार वारन्टी को छुड़ा ले गए ।इस दौरान परिजनों ने पूलिस के साथ हाथा पाई भी कि।इस मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि केदार परसा गाँव निवासी अमरजीत यादव पर वारन्ट था जिसे उसके गर पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था तभी उसके परिजनों ने चोर चोर का हल्ला कर पुलिस को घेर लिया व धक्का मुक्की कर गिरफ्तार युवक को छुड़ा ले गए ।इस संबंध में पूलिस के कार्य में ब्यवधान देने के आरोप में कांड संख्या 38/18 दर्ज कर भा0द0वि0 की धारा 224,325,353,143,323,504 के तहत कुल चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।जिसमें पूर्व से वारन्टी अमरजीत यादव समेत पिता चन्द्रमा यादव, भीखारी कुमार व अर्जुन कुमार शामिल हैं ।




Recent Comments