नगरा । ओपी थाना क्षेत्र के अफौर खास टोला गांव में शुक्रवार को दो पक्षो के बीच आपस विवाद को लेकर हुए मारपीट में दोनों पक्षो से चार लोग घायल हो गए।उक्त घायल पहला पक्ष से 52 वर्षीय जयराम सिंह तथा उनके भाई 48 वर्षीय हरेराम सिंह व 15 वर्षीय रिश्ते के भतीजा आकाश कुमार शामिल है तथा दूसरा पक्ष से पारस महतो की 40 वर्षीय पत्नी माया देवी घायल बताई जाती है।जिसे स्थानीय लोगो के सहयोग से घायलों को नगरा पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थित को चिंता जनक देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं इस सबंद मे ओपीध्यक्ष पीएल यादव ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं।