इंटेलस द्वारा विद्यालय के 50 लड़कियों के बीच निःशुल्क सैनेटरी पैड का किया गया वितरण

#दीपक कुमार सिंह/परसा(सारण): -उच्चतर माध्यमिक बिद्यालय परसा में बुधवार को भारत सरकार स्त्री स्वभिमान के तहत इंटेलस द्वारा विद्यालय के 50 लड़कियों के बीच फ्री सैनेटरी पैड का बितरण प्राचार्य मो नासिर अहमद के उपस्तिथि में किया गया। प्राचार्य ने कहा कि छात्राओं के लिए बहुत ही उपयोगी एवं लाभदायक है।वितरण के उपरांत अमेरिका के हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के डॉ सह स्कॉलर ओमकार चौधरी ने ऑनलाइन जुड़कर बच्चियों को नैपकिन से होने वाले लाभ की विस्तार पूर्वक जनकारी दिया।

संस्था के निदेशक डॉ विश्वकर्मा शर्मा ने नैपकिन की विशेषतायें की जनकारी दिया।डॉ शर्मा ने सनेट्रिक नैपकिन को एक दम स्वफ्ट शुद्ध कैमिकल फ्री पैड होने की बातें कही।उन्होंने कहा कि बाजार में उप्लब्ध नैपकिन की तुलना में पांच गुणा एवं अल्ट्रा थीन है।जो भारत सरकार के गहन रिसर्च के बाद वातावरण के अनुकूल तैयार किया गया है। जिसका उत्पादन परसा में ही होति है साथ ही साथ इसमें महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध होने की बातें कही।बिद्यालय के छात्राओं के बीच एक साल का नैपकिन वितरण किये जाने की जनकारी दिया। वितरण के दौरान विद्यालय के प्राचार्य नासिर अहमद शिक्षक विनोद कुमार जितेश राज अमित कुमार पिंटू कुमार गुप्ता आदि लोग उपस्थिति थे।