
नगरा (सारण)। प्रखण्ड के खैरा पंचायत में पानी टंकी के पास प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी, डॉ पंकज कुमार के द्वारा क्षेत्र के सभी भेड़-बकरियों को पीपीआर बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। वहीं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने पशुओं में होने वाले पीपीआर रोग के बारे में बताया कि यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें भेड़-बकरियों को दस्त एवं नाक से पानी निकलना शुरू हो जाता है जिसके बाद 50 प्रतिशत भेड़-बकरियां ही जीवित बच पाती है। टीकाकरण ही इसका इलाज है। उन्होंने बताया कि मवेशी में एक टीका लग जाने पर 3 वर्ष तक यह विमारी यही होती है। वहीं 4 माह से ऊपर के भेड़-बकरियों को टीका लगाया जा सकता है क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में पशुपालक भेड़-बकरियों को लेकर पहुंचे थें जिनका टीकाकरण किया गया। वहीं पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि नगरा प्रखंड के सभी पंचायतों में वैक्सीनेटर की नियुक्ति की गई है जो अपने क्षेत्रों में घूम-घूम कर के टीका लगाने का कार्य 5 मार्च से 19 मार्च तक करेंगे। इस अवसर पर मोजम्मिल हुसैन, उत्तम चौरसिया, राजा बाबू, जय मंगल राय, विकास कुमार सिंह, मंतोष कुमार, आनंद कुमार, मेजर हुसैन, रिजवानुल आजम अंसारी, एवं क्षेत्र के पशुपालक उपस्थित थें।




Recent Comments