दूषित खाना खाने से एक ही परिवार के 21 लोग डायरिया से हुये पीड़ित

परसा (सारण) : थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में दूषित खाना खाने से एक ही परिवार के 21 लोग डायरिया बीमाड़ी से ग्रसित हो गया।डायरिया बिमाड़ी से निजात पाने के लिए परिजनों द्वारा स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराया जा रहा था।लेकिन बिमारी को अनियंत्रित देख कुछ लोगो को उपचार के लिए परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहाँ चिकित्सा प्रभारी डॉ दिलीप कुमार सिंह द्वारा उपचार के दौरान पूछ ताछ किया तो परिजनों ने बताया कि 20 लोग डायरिया से ग्रसित है।जिसपर पहल करते हुए चिकित्सा प्रभारी ने मनावत का मिशाल पेश करते हुए मेडिकल टीम गठित कर उपचार करने एम्बुलेंस से श्रीरामपुर निवासी पीड़ित परिजन मो मोहरम मिया के घर पहुँचा।जहाँ पूरा परिवार डायरिया से ग्रसित परा था।मरीजो की अनियंत्रित स्थिति को देख चिकित्सा प्रभारी ने एम्बुलेंस की सहयोग से सभी पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल लाया।और जहाँ स्वास्थ्य केंद्र के पूरी टीम एकजुट होकर उपचार शुरू किया।लगभग तिन घंटे के मस्कत के बाद मरीजो को नियंत्रित किया गया।पीड़ित रोगियो में इश्तेयाक मियां की पत्नी रजिया खातुन शमशेर आलम की पत्नी नजबुन खातुन मोहर्रम मियां के दो पुत्र कलामुद्दीन अकबर अली मंसूर आलम की पुत्री रजनी खातुन क्यामयद्दीन का पुत्र सलमान अली इस्राइल का पुत्र मेहरान जेबा खातून नजमा बेगम अकबर अली नूर आलम का पुत्र नसीम अली मो मंसेर अली गयासु दिन कलमुदिन वसीम अलीराज हुसैन सलमान महारानी खातून रुक्शन प्रवीण मेहरान आदि शामिल हैं।

इस सम्बन्ध में परिजनों द्वारा बताया गया कि श्रीरामपुर निवासी मोहर्रम मियां के घर पर छठीयार के भोज का आयोजन किया गया था।भोज में बनाई मछली खाने दस्त उल्टी के साथ नसों में दर्द शुरू हो गया।और देखते देखते में सभी को भंयनकर रूप में तब्दील हो गया।वही चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि गांव में मेडिकल टीम को भेज उपचार कराने का प्रयास किया गया था।लेकिन स्थिति काफी नाजुक होने के कराण सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कर उपचार किया गया।चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि गर्मी में बासी भोजन खाने से सभी लोग बीमार पड़े हैं।उन्होंने ग्रामीणों से वासी भोजन करने से परहेज करने का अपील किया।