नरावं पंचायत मे किसान चौपाल का आयोजन
#””””””””””””””'”‘”‘”””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण)
“””””””””””
गरखा प्रखण्ड के नराँव पंचायत मे किसान चौपाल का आयोजन किया गया ।
किसान चौपाल का उदघाटन करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल द्वारा किसानों को बागवानी फसलों की खेती पर प्रकाश डाला गया ।
कार्यक्रम मे प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी ने सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही सुविधा के विषय मे जानकारी दी गयी । वही कृषि समन्वयक अविनाश कुमार ने किसानों को जैविक खेती प्रोत्साहन योजना के बारे मे जानकारी दी । कृषि समन्वयक प्रमोद रंजन द्वारा श्री विधि , जीरों टिलेज योजना एवं कृषि समन्वयक मिथुन कुमार द्वारा मिट्टी जाँच , यांत्रिकरण एवं अन्य योजनाओं के विषय मे जानकारी दी गयी ।
अन्त मे पंचायत के मुखिया रामपुजन सिंह ने आए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।
चौपाल कार्यक्रम मे मुख्य रुप से किसान सलाहकार सुजीत कुमार सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे ।