दरौंदा विधायक ने बाबा महेन्द्रनाथ की पूजा-अर्चना के बाद जरूरतमंद लोगों को वितरित किया कंबल

सीवान : वुधवार को जिले के प्रसिद्ध मंदिर में दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने बाबा महेन्द्रनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के लोगों के लिए नववर्ष मंगलकारी होने की कामना की ।साथ ही विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने आसपास के जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित भी किया।