दुबई में भोजपुरिया समाज का अपनी संस्कृति पर्व होली को लेकर बढ़ा उत्साह

•होली मिलन समारोह में 300 से अधिक भोजपुरी भाषी लोगों का जुटने का है अनुमान।

•दुबई में भोजपुरिया समाज द्वारा आयोजित होने वाला “होली मिलन” समारोह के लिए आज आयोजकों की बैठक U.P स्टार रेस्टोरेन्ट दुबई में सम्पन्न हुआ।

•आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा की 6 मार्च को Al Qudra Lake Dubai में 11 बजे दिन से शुरू होगा होली मिलन समारोह ।

•दुबई UP स्टार रेस्टोरेन्ट के मालिक राजेश सिंह ने सर्वसम्मति से बताया की होली मिलन समारोह में निम्नलिखित व्यंजनों का व्यवस्था 300 भोजपुरी भाषी लोगों के लिए किया जा रहा है !

व्यंजनों में शामिल होगा पुआ, पुरी, कटहल का सब्जी, मटर पनीर की सब्ज़ी, चावल, भारतीय फ्रेस बकरे का मटन, जबकी बच्चों के लिए अलग से जिलेबी का व्यवस्था किया जा रहा है ।

बैठक में सम्मिलित होने वाले लोगो में प्रमुख लोगों में राकेश सिंह, पंकज कुमार भोजपुरिया, हेमंत सिंह, विजय ओझा, संजय मिश्रा, पाठक जी, और जाहीद अंसारी इत्यादी लोग उपस्थित रहें