शहीदों के सम्मान में युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च
कोपा (सारण)
शनिवार की संध्या जलालपुर के युवाओं ने सुकमा में शहीद हुये सेना के जवानों के सम्मान में कैडल मार्च निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जलालपुर चौक स्थित महेंद्र मिश्र के प्रतिमा के पास सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने एकत्रित होकर शहीदों के सम्मान में नारे लगाये ,  साथ ही युवाओ द्वारा कैंडल मार्च किया गया। युवाओ का कहना था कि नक्सलियों द्वारा सेना के जवानों पर किया गया हमला कायराना था।  इस कार्यक्रम के आयोजन में शामिल युवक एक व्हाट्स ऐप ग्रुप के माध्यम से जुड़ सामाजिक बुराइयों का बिरोध करते रहते है। व्हाट्स ऐप ग्रुप में दो सौ से ज्यादा वैसे युवक सामिल है जिन्हें सामाजिक कार्यो के निष्पादन में रूचि बनी रहती है ।
मौके पर-  राजेश कुमार मिश्र, निशांत सिंह , सुधांशु सिंह , हरिश तिवारी , अखिलेश्वर पाण्डेय, गुड्डू चौधरी , राहुल कुमार सिंह ,विवेकानंद तिवारी अमित बांड ।