माँझी(सारण)। रविवार की रात माँझी पुलिस ने स्थानीय बलिया मोड़ से शराब लदा एक ट्रक बरामद किया। पहले तो चालक ने चालाकी से कम्पनी का माल बता कर निकलने का प्रयास किया।लेकिन शक के आधार पर जब जांच की गई तो पूरा ट्रक शराब से भरा पड़ा था। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि चालक के मुताबिक यह ट्रक गोरख पुर से मुजफ्फर पुर जा रहा था। लेकिन वाहन चेकिंग के क्रम में माँझी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ट्रक में कुल 621 कार्टून यानी 5483 लीटर अंग्रेजी शराब पाया गया। चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। चालक उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के धनकौर निवासी सत्यपाल सिंह का पुत्र राजेश कुमार बताया जाता है।