बीआरसी में कैम्प लगाकर पीएफएमएस प्रपत्र हुआ जमा

पानापुर(सारण ):सोमवार को बीआरसी में कैम्प लगाकर पीएफएमएस प्रपत्र एकत्र किए गए| फॉर्म जमा करने से पहले बीआरपी कवीन्द्र रेणु ने सभी प्रपत्रों की गहन जांच-पड़ताल की| अब शिक्षकों का वेतन पटना से उनके बैंक खाते में सरकार भेजेगी| इसलिए सभी शिक्षकों से पीएफएमएस फॉर्म के माध्यम से जरूरी सूचनाएं शिक्षा विभाग इकट्ठा कर रही है| बीआरपी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पीएफएमएस का हार्ड कॉपी व सॉफ्ट कॉपी जिले को उपलब्ध करा दी जायेगी|