नवादा : पानी के तलाश में भटक सिरदला के बभनी गांव आया जंगली हिरण

रिपोर्ट – सन्नी भगत:
रजौली :अनुमंडल क्षेत्र के सिरदला प्रखंड अंतर्गत बभनी गांव में रविवार की सुबह पानी की तलाश में जंगली हिरण भटककर गांव की ओर चले आया ।
गांव में हिरण को आवारा कुत्तों ने देखकर काटने के लिए दौड़ाने लगा ।कुत्तों के झुंड ने हिरण को पीछे का दाएं पैर के पास काट लिया।
जिस को ग्रामीणों ने देखा तो कुत्तों को मारपीट कर भगा दिया। इसी बीच जान बचाने के लिए जंगली हिरण सुरेंद्र प्रसाद के घर में जा घुसा। ग्रामीणों के द्वारा रजौली बन विभाग को सूचना देकर जानकारी दिया गया।
उसके बाद वन विभाग के द्वारा जंगली हिरण को वन विभाग लाया गया। इस संबंध में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि घायल हिरण को पशु चिकित्सालय ले जाकर इलाज कराकर स्वस्थ होने पर जंगली क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।