प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल व प्रखर नेतृत्व में आंतरिक व सामरिक क्षेत्र में विश्व स्तर पर भारत का परचम लहराया- रुडी

छपरा 25 मई, 2018 :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल व प्रखर नेतृत्व में चार साल में देश ने न केवल आंतरिक, सामरिक, औद्योगिक और कृषि जैसे सभी क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है। पिछले 4 साल में हुई भारत की प्रगति ने विकास के कई अवरोधों को पार किया। किसानों की आय में वृद्धि से लेकर औद्योगिक प्रगति ने मिसाल कायम किया, वहीं हजारों अंधेरे गाँवों को बिजली से रौशन किया गया। जहां लाखों रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये वहीं स्वरोजगार के लिए कर्ज़ लेना आसान हुआ। इस अवधि में सारण लोकसभा क्षेत्र भी सम्पूर्ण क्षेत्र के विद्युतीकरण, सड़क, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी सभी केन्द्रीय योजनाओं को शत प्रतिशत लागू करने में कामयाब रहा है जिससे प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व का लाभ जनता को अब मिल रहा है। मोदी सरकार के चार वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रुडी ने केन्द्र में राजग के सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए उक्त बाते कही। विदित हो कि चार वर्ष में प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि सारण के निवासियों को केन्द्रीय योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हुआ ।


जब भाजपा के स्थानीय लोकसभा सदस्य के प्रयास से सारण के निवासियों को भी केन्द्रीय योजनाओं का चार साल में भरपूर लाभ मिला और ऐसी कई योजनाएं अभी भी जारी है जो आने वाले दिनों में जनजीवन को और भी सुविधाजनक और सुलभ बनाएंगी। साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि होगी और युवा स्वावलंबी होंगे। इन चार वर्षों में जहां दियारा क्षेत्र के साथ सम्पूर्ण जिले का विद्युतीकरण हुआ वहीं गरीबों के घर को स्वर्च्छ इंधन पहुंचाने वाली प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत कई परिवारों तक घरेलू गैस पहुंचाया गया। एक तरफ सड़कों का उन्नयन हुआ या हो रहा है वहीं कई नई सड़कों का डीपीआर भी तैयार किया जा रहा है। दो सौ करोड़ की लागत से सड़क के साथ-साथ स्टार्म ड्रेनेज के निर्माण की योजना मिली तो वहीं सांसद निधि से गरीबों की बस्ती में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने वाली योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय सांसद जलापूर्ति योजना का भी कार्यान्वयन हो रहा है। सबका साथ सबका विकास के रास्ते चल रहे सांसद श्री रुडी ने सारण के लोगों को त्वरित ईलाज के लिए सांसद निधि से जीपीएस तकनीक से युक्त सहज उपलब्ध होने वाली एम्बुलेंस सेवा का भी तोहफा दिया तो वहीं दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाने के लिए सांसद निधि से ही अम्बेडकर दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण जारी है। श्री रुडी के प्रयास से ही सिताब दियारा को कटाव से बचाने के लिए 110 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई। इसके अलावे अनगिनत कई ऐसी योजनाएं सारण में कार्यान्वित है है जो यातायात के साथ लोगों के जीवन को सुलभ बना रही है।

श्री रुडी ने कहा कि 4 वर्षों में देशवासियों ने प्रगति के कई मुकामों को छुआ। इस दौरान विकास के मार्ग को अवरूद्ध करने वाले कई मिथकों को समाप्त किया गया। भ्रष्टाचार के समापन के लिए न केवल नोटबंदी कारगर साबित हुई, बल्कि आयकर के नये ढंाचे और सख्त कॉरपोरेट कानून के चलते हजारों कंपनियों को बकाये टैक्स का भूगतान करना पड़ा और भ्रष्टाचार में डूबे लाखों कंपनियों को बंद करने का सरकारी आदेश भी जारी हुआ। इस प्रकार न केवल कर उगाही में आसानी हुई, बल्कि स्वच्छ वातावरण में प्रगति के नए मिसाल कायम हुए। उन्होंने कहा कि इस दौरान देश की आंतरिक प्रगति उद्योग के मामले में नये मुकाम को स्पर्श किया तो किसानों को ऋण मुक्त करने और उनकी आय को सन 2022 तक दुगनी करने के मामले में भी कई कारगर कदम उठाये गये। इन उपायों के कारण ही वर्तमान समय में ही किसानों की आय लगभग डेढ़ गुनी बढ़ चुकी है।
सांसद श्री रुडी ने कहा कि इन चार वर्षों में रोजगार के अवसर सृजित हुए और स्वरोजगार के लिए मुद्रा ऋण योजना के तहत बिना किसी वस्तु को गिरवी रखे ऋण की व्यवस्था हुई जिससे बेरोेजगारों को स्वावलंबी होने में विशेष मदद मिली। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक विकास की किरण कई माध्यमों से पहुंची। आजादी से अबतक बिजली से वंचित हजारों गांवो को रौशन किया गया और देश के लगभग सभी गांवो तक बिजली के कनेक्शन पहंुचाने का लक्ष्य प्राप्त किया गया। उन्होंने कहा कि इसी तरह ग्रामीण महिलाओं के रसोईघर को भी धुआं रहित बनाने की योजना सफल हुई जिसके तहत निःशुल्क घरेलु गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये गये जो अब भी जारी है।
सारण सांसद ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के नेत्त्व में आज देश में नई विद्युत परियोजनाएं, नई औद्योगिक परियोजनाएं, देशभर को सड़क यातायात सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिदिन 27 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण जारी है। इसी तरह सुविधाजनक रेल यातायात व हवाई यातायात को भी जनसामान्य के लिए उपलब्ध कराया गया।
श्री रुडी ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी के सक्षम व प्रखर नेतृत्व में आंतरिक प्रगति के अलावा पहलीबार इन चार वर्षों मे भारत विश्व स्तर पर अपने को महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में कामयाब हुआ है। अब कोई भी विकसित देश भारत को नजर अंदाज नहीं कर पा रहा है। इन सभी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रगति को प्राप्त करने में प्रधानमंत्री का कुशल, प्रखर व दुरदृष्टि वाला नेतृत्व कामयाब साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के कई क्षेत्र ऐसे है जिससे विपक्ष भी अपने को नजर अंदाज नहीं कर पा रहा है, यही कारण है कि विश्वस्तर पर विकास पुरूष के रूप में प्रसिद्ध माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मे आस्था प्रकट करते हुए देस के मतदाताओं ने इस अवधि में कई राज्यों में भाजपा के नेतृत्व में राजग की सरकार को स्थापित किया।