दिल्ली तक दौड़ेगा नेशनल चैम्पियनशिप विजेता “परवेज”।
*15 जनवरी 2019 को 10 बजे होगा लोमा गांव से रवाना।*
वैशाली:जन्दाहा- दौड़ने की दुनिया में इतिहास बनाने से बस दिल्ली दूर है “परवेज”वैसे तो बचपन से दौड़ने में माहिर परवेज उर्फ टाईगर नेशनल चैम्पियनशिप विजेता भी बन चुका है।पासपोर्ट न बनने के कारण बीते वर्ष साउथ एशियन गेम में जाने से वंचित हो गया था लेकिन कहा जाता है “हिम्मतें मर्दां, मददे खुदा” ने परवेज को फिर से इतिहास बनाने के लिए हिम्मत दिया और अब यह अपने गांव वैशाली जिले के जन्दाहा प्रखंड के लोमा गांव से 15जनवरी2019 को सुबह 10बजे रवाना हो रहा है।इस बारे मे परवेज ने बताया कि मेरी ख्वाहिश है कि दौड़ते हुए देश की राजधानी दिल्ली तक सफर करूं और लोगों को “दौड़ो स्वस्थ रहो” का संदेश दूं।वहीं इस दौरान राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी मुलाक़ात करने की बात कही।वह यहां से एन एच 322 से हाजीपुर, सोनपुर, छपरा,गोरखपुर( युपी) के रास्ते लगभग 5-6 दिनों में दिल्ली की धरती पर पहुंच कर इतिहास रचेगा।इस दौरान हर दिन 150-200किलोमीटर की दूरी तय करेगा और स्थानीय पुलिस प्रशासन की सुरक्षा में रहेगा।वैसे परवेज के इस कारनामे की कामयाबी के लिए पूरा गांव दुआएं कर रहा है और रवाना करने के लिए पूरी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।