सारण/मशरक – मशरक एसएच -90 मुख्य मार्ग पर इसुआपुर में ट्रक ने बाइक सवार एक व्यक्ति को कुचल दिया है। ट्रक से कुचले जाने के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृत व्यक्ति की पहचान इसुआपुर गांव निवासी अम्बिका शाह के रूप में हुई है। वहीं इस दुर्घटना के कारण पुलिस प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिल रहा है, यही वजह है कि घटना के दो घंटा बीत जाने के बाद भी इसुआपुर पुलिस प्रशासन अभी तक घटनास्थल पर नही पहुँच पायी है।*