दावेदार : सारण स्थानीय प्राधिकार विधान परिषद सीट से ताल ठोकेंगे तरैया से निर्दलीय प्रत्याशी रहे मिथिलेश कुमार राय

● खरमास अर्थात 14 जनवरी के बाद उम्मीदवारी की विधिवत घोषणा भी होगी

छपरा। मिथिलेश कुमार राय का दावा है कि इस बार पिछड़े वर्ग का वोट बैंक सबसे मजबूत है इस कारण से उनकी जीत पक्की है।मिथिलेश कुमार राय को भले आप नहीं जानते हो लेकिन तरैया के लोग जरुर जानते हैं, मिथिलेश कुमार राय एक छोटी सी लाइन होटल चलाते हैं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय ताल ठोका था तरैया के लगभग 10 हजार लोगों ने उन्हें अपना समर्थन भी दिया था। मिथिलेश कुमार राय कहते हैं कि इस बार सारण के पंचायत प्रतिनिधियों में यादव मुस्लिम दलित और पिछड़ा तबका सर्वाधिक संख्या में चुनाव जीतकर आया है। इस कारण से संख्या बल के आधार पर दावेदारी बनती है। नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से विचार विमर्श करने के बाद ही वे चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे हैं। उनकी पत्नी इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष भी बनी है।
-/-