Θ बेतिया – चनपटिया:– *विहिप बजरंग दल ने निकाला सामूहिक जलाभिषेक*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
चनपटिया : श्रावण मास के अंतिम सोमवारी के शुभ अवसर पर विहिप बजरंग दल ने निकाला सामूहिक जलाभिषेक। नगर के आर्यसमाज चौक से होते हुए मुख्य मार्ग से होकर सिकरहना नदी से जल भर कर पुनः गड़ी हट्टा चौक स्थित शिव मंदिर में सामूहिक रूप से जल अभिषेक हुआ। जिसमे नगर के सैकड़ो माता बहन सहित युवा भी भाग लिए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बोल बम और भोले नाथ के जयकारों के साथ पूरा नगर को गुंजित कर दिए थे।

कई कांवरिया तो रास्ते भर झूमते गाते बाबा के मंदिर पहुँचे। विहिप के संरक्षक राकेश चौबे ने सभी हिन्दू भाईयो बहनों को जल यात्रा में आने पर धन्यवाद दिए अध्यक्ष मनोज केशरी,उपाध्यक्ष कृष्णा जायसवाल, उज्ज्वल जायसवाल, दीपक केशरी, मंत्री वैभव निशांत, कोषाध्यक्ष बादल साहू, सह कोषाध्यक्ष छट्ठू केशरी, बजरंग दल के प्रखण्ड संयोजक अंकित कुमार, नगर संयोजक मनीष जायसवाल, अमित कुमार, दिनेश कुमार, रवि कुमार, अमित कुमार, रवि शेखर, राजू कुमार, चंदन कुमार, वीरेंद्र साह सहित सैकड़ो सदस्य जल यात्रा में उपस्थित रहें।

चनपटिया प्रशासन के देख रेख में शांति पूर्वक जल यात्रा सम्पन हुआ। जगह जगह समाजसेवी लोगो के द्वारा जल, शरबत और फल का व्यवस्था किया गया था। विहिप बजरंग दल के कार्यकर्तों के द्वारा नगर के शिव मंदिर में विशाल भंडारा का भी आयोजन होने वाला है।

जिसमे सभी सदस्य मिल जुल कर प्रसाद का वितरण करेंगे। कल मंगलवार को शाम 7 बजे से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भी आयोजन किया गया है। जिसमे सभी हिन्दू भाई बहन आमंत्रित हैं॥




Recent Comments