सिवान :बरामद शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज, पांच हुए नामजद
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 

 तरवारा (सिवान) 
जी वी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित काली मंदिर के पास बसवारी से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान अंग्रेजी शराब बरामद हुआ । जिसमें  8 पीएम 180 एमएल के 142 टेट्रा पैक था ।  पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार के नेतृत्व में गठित  दल ने अंग्रेजी फ्रूटी शराब को शनिबार की देर संध्या छापेमारी कर बरामद किया गया । बरामद शराब मामले में थाना के अवर निरीक्षक शशिकांत तिवारी की लिखित आवेदन पर तरवारा कूर्म टोला गाव निवासी बिन्दा सिंह, केदार सिंह, भुआली सिंह, डिम्पल साह व जलालपुर गाव निवासी अतुल सिंह को नामजद करते हुए नए शराब अधिनियम 2016 में एक नामजद प्राथमिकी की गई है। इस सन्दर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानो पर छापेमारी कर रही है।