इसुआपुर: पिपरहियां गांव में दान में मिले पलंग के बंटवारे को लेकर हुई जमकर मारपीट, 10 घायल
इसुआपुर । थाना क्षेत्र की पिपरहियां गांव में श्राद्ध कर्म में दान में मिले पलंग के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में सूरज तिवारी का पुत्र शाहिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, शंकर तिवारी का पुत्र सूरज तिवारी, स्वर्गीय दीनानाथ तिवारी का पुत्र शंकर तिवारी, शंकर तिवारी का पुत्र संतोष तिवारी, विजय तिवारी का पुत्र सुजीत तिवारी, रितिक तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, मोहन तिवारी की पत्नी आशा देवी, विजय तिवारी का पुत्र सत्येंद्र तिवारी तथा विजय तिवारी की पत्नी प्रभावती देवी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इसुआपुर में चल रहा है।




Recent Comments