मुर्गी फार्म में आग लगाने की घटना को लेकर पांच लोगों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी
परसा-थाना क्षेत्र के मारड़ गाँव में रविन्द्र राय के मुर्गी फार्म में आग लगाने की घटना को लेकर मारड़ गाँव निवासी रविन्द्र राय ने थाना में पांच लोगो को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि शनिवार को भलवाहिया गाँव निवासी कामेश्वर राय पुत्र विकास कुमार कंचन कुमार रोहित कुमार मुर्गी फार्म पर पहुँच गली गलौज करने लगे।जिसका विरोध करने पर मारपीट कर मुर्गी फार्म में आग लगा दिया गया।जिसमे कुर्सी टेबल चौकी आदि हजारो रूपये की सम्पति जलकर नष्ट करने का आरोप लगाया गया है।प्राथमिकी में कामेश्वर राय पत्नी कुंती देवी पुत्र विकास कुमार कंचन कुमार रोहित कुमार का नाम शामिल है।घटना को लेकर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और करवाई किया जायेगा।




Recent Comments