समस्तीपुर पहुँचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शकील अहमद

##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू:
समस्तीपुर
समस्तीपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शकील अहमद आज जिला अतिथि गृह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राफेल सौदे में नरेंद्र मोदी की सरकार ने घोटाला किया है। कांग्रेस गांव-गांव में अभियान चलाकर जनता को इससे अवगत कराएगी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने अपने समर्थक रिलायंस डिफेंस को फायदा पहुंचाने के लिए देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया है। इस सौदे के खिलाफ भारत में तो आवाज उठ ही रही है, फ्रांस में भी हल्ला मच रहा है। एकदिवसीय दौरे पर यहां आये कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि गोपनीयता के नाम पर सरकार जनता को लड़ाकू विमान राफेल का दाम बताने से इंकार कर रही है, जो अनुचित है।उन्होंने बताया कि कांग्रेस की सरकार ने फ्रांस के साथ 2007 में इस विमान को खरीदने का सौदा पक्का किया था तब 126 विमान की कीमत 526 करोड़ तय की थी, लेकिन मोदी सरकार ने मात्र 36 विमान के लिए 1670 करोड़ का सौदा किया है जो घोटाले का परिचायक है। उन्होंने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले की भी आलोचना करते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। मौके पर रोसड़ा विधायक डाॅ. अशोक राम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अबू तमीम, चंद्रबलि ठाकुर, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अबू तनवीर, तरुण चौधरी, राहुल कुमार, जमशेद आदिल, अहिर सन्नी यादव, सनातन कुमार, अशिश कुमार, राहुल यादव, आजाद खां, फारुक अब्दुल्ला, तबरेज आलम सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद थें।




Recent Comments