
पटना(अनूप नारायण सिंह) : माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल दानापुर के प्रांगण मे ७१वें गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई | कार्यक्रम में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि ज़ी लर्न के एकेडेमिक क्षेत्रीय अधिकारी मनीष सिन्हा के द्वारा किया गया | कार्यक्रम में विद्यालय के सेक्रेटरी निलेश सिन्हा, चेयरमैन शबी. के. सिंह, ट्रस्टी श्रीमती गीता सिन्हा एवं विद्यालय की सह्प्रचार्या श्रीमती रिंकी गिरी उपस्थित रही |

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों की देश भक्ति से ओत –प्रोत नृत्य ने वहाँ उपस्थित सभी का मन मोह लिया | हिंदी संगीत “ऐसा देश है मेरा” ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया | अंत में उप-प्राचार्या महोदया के भाषण के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया |




Recent Comments