दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली तथा माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश तथा माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेतिया के आदेश के आलोक में आज दिनांक 10.12.19 को मानवाधिकार दिवस का आयोजन राज संपोषित कन्या उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया। राज संपोषित कन्या उच्च विद्यालय की प्राचार्या फिरदोस बानो तथा प्रभारी शिक्षिका अनिमा झा एवं इस विद्यालय के बच्चों तथा समन्वयक श्री राकेश डीक्रूज के मदद से बच्चो को मानवाधिकार विषय पर बताने के साथ नित्य प्रतिदिन के जीवन में इसके उलंघन पर उपचार उपलब्ध है, बताया गया| इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री कुमार धीरेन्द्र राजाजी ने तथा मानवाधिकार के लोक अभियोजक श्री आर. सी. पाठक ने छात्र-छात्राओ को अपना मार्गदर्शन किया। वही शिक्षिका मेरी आडलिन, डा. संजय कुमार (शिशु रोग विशेषज्ञ) और मानवाधिकार के सक्रिय कार्यकर्ता अजय कुमार ने छात्र-छात्राओ को संबोधित करते हुए मानवाधिकार दिवस के बारे में विस्तार से बताया। विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री कुमार धीरेन्द्र राजाजी ने विपिन स्कूल बेतिया के आवासीय छात्रावास तथा जिला मुख्यालय के तीनों विद्यालय विपिन स्कूल, राज इंटर और राज संपोषित के साक्षरता क्लब के निरीक्षण किया और छात्रा छात्राओं को मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर राज उच्च विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षको तथा विद्यालय के बच्चो ने भी मानवाधिकार पर भागिदारियो का आदान-प्रदान किया, तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| शिक्षिका शमीम आरा, अल्पा कुमारी,स्काउट तथा एन.सी.सी. के बच्चो की भूमिका काफी सराहनीय रही। वही राज इंटर बेतिया में प्राचार्य अजय कुमार मिश्रा, आशीष कुमार शर्मा, विपिन उच्च विद्यालय बेतिया में प्रभारी प्राचार्य श्री राजीव कुमार एवं अनिल कुमार नरकटियागंज अनुमंडल में माननीय न्यायाधीश श्री प्रकाश तथा अमित कुमार शुक्ला, समन्वयक प्रकाश श्रीवास्तव एवं बगहा अनुमंडल में न्यायाधीश कमला प्रसाद, डी एम एकादमी में हारून अंसारी के देख –रेख में सफलता पूर्वक मानवाधिकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया|





Recent Comments