दहेज को ले ससुरालियों ने विवाहिता को जिंदा जलाया, गंभीर

◆ निजी चिकित्सालय में जिदंगी के लिए मौत से जंग लड़ रही विवाहिता

◆ मां को जलता देख दहशत में आयी बड़ी बेटी, भाग कर पहुंची ननिहाल
◆ थाना क्षेत्र के दिघवलिया गांव की है घटना, लोहबरा गांव में है मायका

◆मायकेवालों के बयान पर जांच में जुटी पुलिस, ससुराली बताये जाते है फरार

परवेज अख्तर/सिवान;

रघुनाथपुर. स्थानीय थानाक्षेत्र के दिघवलिया गांव में एक विवाहिता महिला को बच्चा नहीं जनने पर जला देने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में झुलसी विवाहिता की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने आरोप लगाया है कि बेटी के ससुराली आये दिन उसे दहेज को ले प्रताड़ित करते थे. डिमांड नहीं पूरी करने उन्होंने जलाकर मार डालने की कोशिश की है. मेरी बेटी जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रही है. इधर मां को जलता देख बड़ी देख वहां से भाग कर अपने ननिहाल पहुंची और जानकारी दी.

मालूम हो कि थाना क्षेत्र के लोहबरा गांव निवासी जानकी देवी पति स्व. जयनारायण पांडे ने एक लिखित आवेदन स्थानीय थाने में दिये गये कहा है कि थाना क्षेत्र के दिघवलिया निवासी ब्रजेश कुमार पांडे सहित इनके पूरा परिवार के सदस्यों में मेरी बेटी संध्या देवी (30) को बुधवार को 10 बजे के करीब मिलकर जला दिया. इसी दौरान मेरी बेटी की बड़ी बेटी ने मां को जलता देख घबरा गयी और भाग कर मेरे घर पहुंची. पीड़ित ने बताया कि मेरे घर से मेरी बेटी का घर करीब दो किमी है. मेरी झुलसी हुई बेटी को लेकर उसके ससुराल वाले कई घंटे तक इधर से उधर भटके रहे. काफी खोज बिन के बाद देर शाम एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने की सूचना दी गई. उन्होंने बताया कि मेरी बेटी की छोटी बेटी सिंधु कुमार तीन वर्ष ने पूरा घटनाक्रम देखा है. इधर घटना के बाद ससुराल वाले घर में ताला जड़कर फरार हो गए. इस मामले में थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि मामला संज्ञान में है. पीड़ित महिला के होश में आने के बाद फ़र्द ब्यान दर्ज किया जाएगा. समाचार प्रेषण तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं किया गया है.
—————