अमनौर(सारण)।सारण जिले के एक स्कूल में दो शिक्षक आपस में जमकर गालीगलौज व मारपीट शुरू हो गई. जहां बच्चे व अन्य शिक्षक यह मारपीट व गंदी गंदी गालियां सुनकर शर्मसार हो गये. वहीं इन.शिक्षकों पर कोई असर नहीं पड रहा है.  किसी दोनों शिक्षको द्वारा आपस मे मारपीट व गंदी गंदी गालियां देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मामला प्रखंड के मध्य विधालय ढोरलाही नारापर का है. शिक्षक और युवक का वीडियो सामाजिक तौर पर शर्मसार करने जैसा है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि विद्यालय परिसर में उपस्थित प्रधानाध्यापिका व बच्चों के सामने ही शिक्षक एक दूसरे को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं. दोनों गालीगलौज करते हुए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. वहीं इसका विडियो प्रधानाध्यापिका भी बना रही है.इससे कुछ घंटे तक स्कूल में पठन-पाठन ठप रहा.  इस मामले में  विद्यालय के  शिक्षक महम्मद सज्जाद ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर विधालय के ही  दुसरे शिक्षक मोहन कुमार सिंह पर मारपीट  गाली गलौज का आरोप लगाया है. वहीं दुसरी ओर  शिक्षक मोहन कुमार सिंह ने भी थाने में लिखित आवेदन दिया है जिसमें  महम्मद सज्जाद पर गाली गलौज करने तथा मारपीट कर हाथ काट देने का आरोप लगाया है. वहीं प्रधानाध्यापिका का संरक्षण के वजह से हमेशा धौंस जमाते रहने की बात कही गयी है. इधर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि इस घटना इस घटना की जांच कर आगे की कार्यवाही की जायेगी. स्थानीय लोगों द्वारा बताया जाता है कि इस विधालय में पढाई कर राजनीति ज्यादा होती है हमेशा यह विधालय विवादों में ही रहता है. शिकायत के बावजूद पदाधिकारी मौन धारण किये रहते है.